जगाधरी: वार्ड नंबर 15 में छोटी लाइन के पास चल रहे विकास कार्यों का यमुनानगर विधायक ने किया औचक निरीक्षण
नगर निगम की ओर से यहां पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसका आज औचक निरीक्षण करने के लिए यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पहुंचे और आसपास के लोगों से भी इसका फीडबैक लिया। उन्होंने निगम के अधिकारियों को काम में तेजी लाने की भी बात कही ताकि बरसात के दिनों में लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।