बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मॉक ड्रिल का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jun 10, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ० विद्यानंद सिंह द्वारा प्रखंड परिसर बक्सर अवस्थित वेयर हाउस में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 मॉक पोल कार्य का निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार,पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में दिनांक 31 मई 2025 से दिनांक 11 जून 2025 तक ई०वी०एम० का प्रथम स्तरीय जांच कार्य किया जाना है.