बक्सर: राष्ट्रीय राजमार्ग 922 स्थित टोल प्लाजा के पास यूपी के युवक का शव मिलने से सनसनी
Buxar, Buxar | Jun 10, 2025 औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 922 स्थित टोल प्लाजा के समीप सोमवार की रात 8 बजे संदिग्ध हालत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान कराने में जुट गई. युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले. शव की तलाशी के दौरान मृतक के कपड़े की जेब से एक मोबाइल नंबर लिखा कागज मिला .