उच्चैन: केबिल चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, फरार तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उच्चैन थाना पुलिस ने केबिल चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।