भोरे: भोरे थाने की पुलिस ने 2 घंटे के अंदर अपहृत किशोर को सकुशल किया बरामद, देशी पिस्टल व पांच कारतूस के साथ अपहर्ता गिरफ्तार
भोरे थाने की पुलिस ने एक अपहृत किशोर को 2 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। वहीं मौके से एक अपहर्ता को देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार भी कर लिया। किशोर के बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक घुर बंतरिया गांव के रामपति यादव का 17 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बुधवार की शाम एक बारात में शामिल होने गया था। जो नही लौटा।