भोरे: हुसेपुर निवासी की चोरी हुई बाइक को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया सुपुर्द, मामले में कांड किया गया था दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर नवका टोला गांव के एक शख्स को न्यायालय के आदेश पर उसकी चोरी हुई बाइक को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में भोरे थाने में कांड भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने उस बाइक को बरामद करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार वाहन मालिक गोपाल भगत के पुत्र गोविंद कुमार को थाने में बुलाकर सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद वाहन स्वामी ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया।