भोरे: खरपकवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो महिलाओं को मारपीट कर घायल करते हुए छीने जेवर, मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज
थाना क्षेत्र के खरपकवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो महिलाओं को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल करते हुए जेवर छीन लिए। मामले को लेकर पिडीता ने अपने ही गांव के आठ लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के उसी गांव के भोला भगत, विकास भगत, गुलाबी देवी, गीत देवी, कुंती देवी, संध्या कुमारी, रंभा कुमारी और ज्ञानती देवी को आरोपित किया गया है।