भोरे: भोरे थाने में जब्त 1243.780 लीटर शराब को सबेया फील्ड में किया गया विनष्ट, हथुआ एसडीएम एसडीपीओ आदि रहे मौजूद
थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से कुल 1243.780 लीटर जब्त शराब को सोमवार के दिन सबेया फील्ड में विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान हथुआ एसडीएम, एसडीपीओ, सीओ, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी से लेकर थाना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शराब की पॉकेट को जमीन के ऊपर रखकर उसपर जेसीबी दौड़ाया गया। तत्पश्चात गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे डालकर ऊपर से मिट्टी भराई किया गया।