भोरे: शिवराजपुर के नर्वदेश्वर नाथ मंदिर में यज्ञशाला निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन, सामाजिक कार्यकर्ता के अलावे कई लोग रहे शामील
भोरे प्रखंड क्षेत्र के नर्वदेश्वर नाथ शिव मंदिर शिवराजपुर में आयोजित होने वाले रुद्र महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला निर्माण हेतु बुधवार को आधारशिला रखी गई। विद्वान पंडित वीरेंद्र शुक्ला की देखरेख में पूरे विधि विधान से यज्ञ शाला निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।