भोरे: भोरे क्षेत्र के दो कुश्ती पहलवानों का नेशनल फेडरेशन कप के लिए हुआ चयन, दीपक कुमार सहनी और ओमप्रकाश कुमार है शामिल
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के तत्वाधान में बक्सर के चौसा में आयोजित महिला व पुरुष बिहार राज्य स्तरीय सीनियर फेडरेशन कप में भोरे के दो कुश्ती पहलवानों का चयन 24 से 26 अप्रैल तक बनारस में आयोजित होने वाले नेशनल फेडरेशन कप के लिए हुआ है। जिसमें भोरे प्रखंड के कुवारीडीह निवासी दीपक कुमार सहनी और शुक्ला रेडवरिया के ओमप्रकाश शामील है।