दतिया नगर: विद्युत डीपी से चिपककर सांड की मौत, वीडियो वायरल, किला चौक स्थित गुलजार शाह मजार के पास की घटना।
शहर के किला चौक स्थित गुलजार शाह मजार के पास शुक्रवार को एक सांड की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे स्थापित विद्युत डीपी के संपर्क में आने से सांड गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय लोग विद्युत डीपी से करंट फैलने की ब