50 लाख की ठगी का खुलासा! मार्बल कारोबार का झांसा देकर ऐंठे रुपए, दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा। मार्बल कारोबार में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में किशोरपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 75 हजार रुपए की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह निवासी आहोर, जालौर और सचिन भाटी निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
मामले में शक्तिनगर निवासी गोवर्धन खंडेलवाल ने 17 अगस्त को किशोरपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में मार्बल व्यवसाय के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल किशोरपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ठगी की रकम के लेन-देन समेत अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
Ladpura, Kota | Sep 30, 2026