@#कोटा में मारपीट का VIDEO वायरल, SDM कोर्ट परिसर में महिला और पिता से मारपीट का आरोप
कोटा। कनवास थाना क्षेत्र के SDM कोर्ट परिसर का बताया जा रहा मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक महिला और उसके पिता के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार मामोर झोपड़ियां निवासी 28 वर्षीय शिकू सुमन अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। आरोप है कि कार सवार पति और उसके परिवार के लोगों ने पीछा कर उन्हें रोका और दोनों के साथ मारपीट की।
घटना के कारणों और पूरे विवाद को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Ladpura, Kota | Sep 30, 2026