पालकोट: पालकोट प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण महुआ चुनकर कमा रहे हैं हजारों रुपये
Palkot, Gumla | Mar 7, 2026 पालकोट प्रखंड क्षेत्र में महुआ चुनकर ग्रामीण कमा रहे हजारों रुपये पालकोट प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों महुआ का सीजन शुरू होते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं। प्रखंड के अंबाटोली, तेतरटोली, बंगारू, सेमरा सहित कई गांव वन क्षेत्र में आते हैं, जहां गर्मी के मौसम में महुआ का फूल गिरना शुरू हो जाता है।