कुलपहाड़: कुलपहाड़ में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
वन महोत्सव के तहत "एक पेड़ मां के नाम"अभियान के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी,प्राचार्य इं. दिनेश यादव एवं वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई।जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में भी वृक्षारोपण।