बंजरिया: बंजरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बंजरिया पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों में जटवा का प्रभु बैठा,मो असलम व रोहिनिया का विजय मुखिया शामिल है। तीनो की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराया गया,जहां तीनो के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस शराबियों के खिलाफ लगातार कारवाई कर रही है।