भीलवाड़ा: जातिवाद पर प्रहार: 'समाज उँगलियाँ है तो सनातन और साधु अंगूठा', विशेष बातचीत में बोले जगद्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद तीर्थ
भीलवाड़ा। आज के दौर में जहाँ समाज जाति-पाती के बंधनों और आपसी मतभेदों में उलझा हुआ है, वहीं सनातन धर्म के संतों ने इस पर एक बेहद गहरा और व्यावहारिक संदेश दिया है। एक विशेष साक्षात्कार के दौरान जब महामंडलेश्वर से समाज में बढ़ते जातिवाद के बीच के अंतर) को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने एक बहुत ही सुंदर उदाहरण के जरिए समाज की एकता का पाठ पढ़ाया।