शेरघाटी: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जन सुराज कार्यकर्ताओं में खुशी
बिहार विधानसभा के बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर की जीत के बाद शेरघाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान तालकेश्वर पांडेय, प्रिंस सिंह, मो. सैफी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस जीत को बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत बताया।