प्रतापगढ़: गडौरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया
गुरुवार दोपहर पट्टी-रानीगंज मार्ग पर गडौरी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायलों की पहचान हरिहरपुर विश्वनाथगंज निवासी ताहिर पुत्र मसीयुद्दीन और उसके चाचा के लड़के अरहम पुत्र इरशाद के रूप में हुई है।