बीरपुर: मैदा बभनगामा में अष्टयाम यज्ञ आयोजन को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
बीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा पंचायत के नट बाबा स्थान स्थित हामोडीह के निकट बुधवार को अष्टयाम यज्ञ आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गईं। यह कलश शोभायात्रा यात्रा बथौली चौक दुर्गा स्थान परिसर से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर बखतपुर , हामोडीह व मैदाबभनगामा के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया।