बीरपुर: बीरपुर थाना व मलह डीह नट बाबा स्थान के समीप पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ,वसूला दो हजार जुर्माना
सोमवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बीरपुर थाना की पुलिस द्वारा बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व बीरपुर थाना के थानाध्यक्ष ने किया। बीरपुर थाना व मलह डीह नट बाबा स्थान के समीप मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वही चार वाहनों का चालान काट कर दो हजार रुपए जुर्माना की राशि वसूली गई।