बीरपुर: बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर डीजीपी के साथ बीरपुर थाना में पुलिस पदाधिकारियों की ऑनलाइन हुई मीटिंग
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को प्रथम दिन जन विश्वास संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत बीरपुर थाना में बिहार के पुलिस महानिदेशक के साथ पुलिस पदाधिकारी की ऑनलाइन मीटिंग हुई। इस दौरान बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था, अपराध नियंत्रण सहित विभिन्न बिंदुओं पर डीजीपी द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।