बीरपुर: बिहार पुलिस सप्ताह के अन्तर्गत बीरपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने पांच प्रण की ली शपथ
बिहार पुलिस सप्ताह के अन्तर्गत जन विश्वास संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत बुधवार को वीरपुर थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने शपथ ली। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने पुलिस कर्मियों को पांच प्रण के तहत शपथ दिलाई।