बीरपुर: शिवनगर में एक दंपति को मारपीट व जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीते दिनों बीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर में एक दंपति पर हुए जानलेवा हमले व मारपीट के मामले के मुख्य आरोपी राजेंद्र सहनी को बीरपुर पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। विदित हो की इस मारपीट की घटना में भवानंदपुर पंचायत शिवनगर निवासी राम रामकृपाल सहनी व उनकी पत्नी राम सखी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।