बीरपुर: बीरपुर में राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी का आगमन की तैयारी को लेकर हुई विस्तार पूर्वक चर्चा
बीरपुर में राजद बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव अर्जुन यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 29 फ़रवरी को प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के रोड शो बेगूसराय में व 3 मार्च को गांधी मैदान पटना में आयोजित जन विश्वास रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे।