जगदलपुर: नगर के टाउन हॉल में श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव
श्रमिक दिवस पर आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे शहर के टाऊन हॉल में छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संध द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल होकर अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है।