जगदलपुर: वीर सावरकर वार्ड में मंदिर के पास नशाखोरी करने वाले शराबियों के विरुद्ध महिलाओं ने खोला मोर्चा
वीर सावरकर वार्ड में नशाखोरी के विरुद्ध महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का आरोप है कि वार्ड में कुछ लोग मंदिर के सामने नशा करके महिलाओं से छेड़खानी और गाली गलौज करते हैं। इसके विरोध में वार्ड की महिलाओं ने एक समिति बनाई है जो नशा कर गाली गलौज करने वाले लोगों की विरोध कार्रवाई करेगी।