जगदलपुर: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मजदूर दिवस पर शहीद स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया
मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मिलकर स्थानीय शहीद स्मारक सिरहासार जगदलपुर में सभा का आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में कार्य करने के घंटे और सप्ताह में एक दिन का आराम के लिए आंदोलन किया था।