रायडीह: तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
Raidih, Gumla | May 8, 2026 जिले के प्रखंड क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय महिला ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे घास में छिड़काव करने वाले कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद महिला अपने कमरे में बंद हो गई। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। किसी तरह दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला गया, तब उसकी हालत बिगड़ चुकी थी।