डिंडौरी: कलेक्टर सभाकक्ष में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
डिंडोरी कलेक्टर सभा कक्ष में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे समीक्षा बैठक ली दरअसल जिला पंचायत सीईओ बाढ़ प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति आपदा प्रबंधन की तैयारी एवं राहत और बचाव कार्य की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।