देवगढ़ में भतीजे की मौत पर फूटा महिला का गुस्सा, बोली- हमें सिर्फ न्याय चाहिए
.
राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में फोरलेन किनारे स्थित स्तुति हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण शनिवार दोपहर अचानक उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस जवानों के साथ दो थानाधिकारी और डीएसपी को भी खुद को बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा। घटना में कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करते हुए हालात पर काबू पाया। तनावपूर्ण स्थिति के बीच रविवार को पुलिस प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बन गई।
#Rajsamandnews #Todaynews #jaivardhannews