उदवंत नगर: नीमा में 20 दिन के दुधमुंहे बेटे के सिर से उठा पिता का साया, इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या से परिवार में मचा कोहराम
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक शत्रुघन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शत्रुघन अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। उसके घर में अभी महज 20 दिन का दुधमुंहा बेटा और एक छोटी बेटी है। पिता की मौत के बाद मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार, शत्रुघन कुमार नीमा गांव