वाराणसी में नगर निगम ने गंदगी करने वालों पर की बड़ी कार्रवाई, खुले में शौच एवं पान थूकने वालों पर लगाया जुर्माना
Sadar, Varanasi | Dec 19, 2025 वाराणसी नगर निगम द्वारा गंदगी करने पर चालान के साथ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों का चालान किया जा चुका है। इसको लेकर सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। 116 से ज्यादा येलो स्पॉट बनाए गए हैं।