समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-716,
दिनांक:-04 जून 2026,
जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा गुरुवार को बुढ़िया बनमनखी स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में दिनांक 05.06.2026 से होने वाली ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों का रोस्टर अनुसार प्रतिनियुक्ति के संबंध में प्रधानाध्यापक के साथ विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भवन निर्माण निगम द्वारा चल रहे कार्य काअनुश्रवण एवं निरीक्षण तथा जीविका द्वारा मेस का संचालन, विद्यालय में साफ सफाई इत्यादि की जांच की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 4, 2026