धौलपुर: जैन धर्मशाला में मोतियाबिंद नेत्र शिविर का आयोजन, 200 से अधिक लोगों का हुआ पंजीकरण
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को धौलपुर जिले में स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह और स्वर्गीय सज्जन कुमारी की स्मृति में एक विशेष मोतियाबिंद नेत्र शिविर का आयोजन रविवार को सुबह किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग धौलपुर, रतन ज्योति हॉस्पिटल ग्वालियर और प्रमुख समाजसेवी विवेक सिंह बोहरा की टीम के सहयोग से शहर की जैन धर्मशाला में आयोजित किय