सरीला: बीते करीब सात माह पूर्व हुई महिला की हत्या का खुलासा न होने पर आक्रोशित लोगों ने सरीला तहसील में डीएम को सौंपा ज्ञापन
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के बौखर गांव में बीते करीब सात माह पूर्व अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर वारदात को अंजाम दे डाला था। जिसके बाद अगली सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। लेकिन अभी तक उक्त हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। जिससे नाराज लोगों ने आज डीएम को ज्ञापन दिया है।