गुना नगर: गुना में बागेश्वर धाम महिला समिति और सनातन एकता मिशन ने युवतियों को जागरूक करने चलाया अभियान, घर-घर किया संपर्क
गुना में बागेश्वर धाम महिला समिति और सनातन एकता मिशन की महिलाओं ने युवतियों को आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी देने अभियान चलाया है। शहर के गली मोहल्ले एवं गांव में महिलाओं बच्चियों छात्रों को अपराध एवं लव जिहाद आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। वहीं किसी भी परेशानी या मुसीबत में हेल्पलाइन नंबर, तत्काल कैसे कहां से मदद मिलेगी आदि जानकारी दी गई।