बहरोड़ के गण्डाला गांव में गुरुवार दोपहर बारह बजे शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद हवलदार अजीत सिंह यादव की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें परिजनों, ग्रामीणों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।