मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन
--
नगर परिषद ओरछा द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 आजादपुरा स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक शाला परिसर में विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, शिकायत निवारण एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के दौरान नागरिकों से कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण एवं निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद ओरछा अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामस्वरूप पटेरिया नगर परिषद ओरछा,उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव नगर परिषद ओरछा एवं पार्षद श्री सतीश केवट, पार्षद श्री संतोष प्रजापति, अन्य पार्षदगणों ने सहभागिता करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिसमें नगर परिषद ओरछा कर्मचारी श्री प्रवीण शिवहरे एवं उनकी टीम ,वार्ड प्रभारी , अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari
2 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026