Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

हर उद्यम सशक्त - मध्यप्रदेश समृद्ध प्रदेश सरकार ने वर्ष 2047 तक एक करोड़ पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इन इकाइयों के माध्यम से 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री ने नवीन विकसित औद्योगिक क्षेत्र-जेर (पृथ्वीपुर) में औद्योगिक इकाई लगाने हेतु भूखण्ड आवंटन हेतु 'आवंटन पत्र' वितरित किये। -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹350 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की, साथ ही समस्त देयताओं का भुगतान एवं विशेष पैकेज के तहत भी इकाइयों को सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री जी ने उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति 2025 एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत भी हितलाभ प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशभर से आए उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला निवाड़ी में उद्योग लगाने हेतु उद्यमियों को भूखण्ड आवंटन पत्र वितरित किए भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित एमएसएमई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला निवाड़ी में एमएसएमई विभाग द्वारा नवीन विकसित औद्योगिक क्षेत्र-जेर (पृथ्वीपुर) में औद्योगिक इकाई लगाने हेतु 02 उद्यमी श्री सागर जामरा और श्रीमती जयश्री रायकवार को भूखण्ड आवंटन हेतु 'आवंटन पत्र' वितरित किये। डॉ. गुंजन जैन, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग निवाड़ी द्वारा अवगत कराया गया है कि आवंटित भुखण्ड पर श्री सागर जामरा द्वारा 'हॉस्पिटल सामग्री' तथा श्रीमती जयश्री रायकवार द्वारा 'स्टील बर्तन' विनिर्माण इकाई की स्थापना की जावेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी, युवा स्टार्ट-अप संचालक, उद्योग प्रतिनिधि और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of MSME, Madhya Pradesh Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (FICCI) #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #MSME #MSMEIndia #JansamparkMP #niwari

3 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

MORE NEWS

लाड़ली बहना योजना की राशि से मुझे अपनी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिली है। घर के राशन सामग्री खरीदने में और अन्य जरूरतों में मदद मिली है। मैं मुख्यमंत्री जी भैया मोहन यादव जी का सहृदय धन्यवाद करती हूं। - श्रीमती रक्षा यादव, जिला निवाड़ी

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #CMMadhyaPradesh #लाड़ली_बहना_योजना_MP  #LadliBehna #JansamparkMP #niwari

लाड़ली बहना योजना की राशि से मुझे अपनी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिली है। घर के राशन सामग्री खरीदने में और अन्य जरूरतों में मदद मिली है। मैं मुख्यमंत्री जी भैया मोहन यादव जी का सहृदय धन्यवाद करती हूं। - श्रीमती रक्षा यादव, जिला निवाड़ी CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #CMMadhyaPradesh #लाड़ली_बहना_योजना_MP #LadliBehna #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन
-- 
नगर परिषद ओरछा द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 आजादपुरा स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक शाला परिसर में विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, शिकायत निवारण एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के दौरान नागरिकों से कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण एवं निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद ओरछा अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामस्वरूप पटेरिया नगर परिषद ओरछा,उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव नगर परिषद ओरछा एवं पार्षद श्री सतीश केवट, पार्षद श्री संतोष प्रजापति, अन्य पार्षदगणों ने सहभागिता करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिसमें नगर परिषद ओरछा कर्मचारी श्री प्रवीण शिवहरे एवं उनकी टीम ,वार्ड प्रभारी , अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन -- नगर परिषद ओरछा द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 आजादपुरा स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक शाला परिसर में विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, शिकायत निवारण एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के दौरान नागरिकों से कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका परीक्षण एवं निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद ओरछा अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामस्वरूप पटेरिया नगर परिषद ओरछा,उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव नगर परिषद ओरछा एवं पार्षद श्री सतीश केवट, पार्षद श्री संतोष प्रजापति, अन्य पार्षदगणों ने सहभागिता करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिसमें नगर परिषद ओरछा कर्मचारी श्री प्रवीण शिवहरे एवं उनकी टीम ,वार्ड प्रभारी , अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान: ग्राम पंचायत रावली प्राथमिक पाठशाला में लगा विशेष जन कल्याण शिविर, हितग्राहियों से लिए गए आवेदन
--
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नगर पंचायत तरीचर कला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावली स्थित प्राथमिक पाठशाला में विशेष जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।

एक छत के नीचे सभी योजनाएं

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। हितग्राहियों ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए।

शिविर में मुख्य रूप से इन योजनाओं के फॉर्म भरे गए:  
- आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने के लिए नए कार्ड बनाए गए  
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन: वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के आवेदन  
- आवास योजना: प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों का चिन्हांकन  
- लाडली बहना योजना: महिलाओं के फॉर्म और KYC अपडेट  
- किसान योजनाएं: किसान सम्मान निधि, फसल बीमा के आवेदन

ग्राम पंचायत रावली के सरपंच, सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिविर में सहयोग किया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें योजनाओं के लिए तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सब काम गांव में ही हो रहा है।

सीएमओ श्रीमती सुनीता खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की हर ग्राम पंचायत में ऐसे शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं, ताकि शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जनकल्याण_शिविर #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP #niwari

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान: ग्राम पंचायत रावली प्राथमिक पाठशाला में लगा विशेष जन कल्याण शिविर, हितग्राहियों से लिए गए आवेदन -- मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नगर पंचायत तरीचर कला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावली स्थित प्राथमिक पाठशाला में विशेष जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। एक छत के नीचे सभी योजनाएं शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। हितग्राहियों ने मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए। शिविर में मुख्य रूप से इन योजनाओं के फॉर्म भरे गए: - आयुष्मान कार्ड: स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने के लिए नए कार्ड बनाए गए - सामाजिक सुरक्षा पेंशन: वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के आवेदन - आवास योजना: प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों का चिन्हांकन - लाडली बहना योजना: महिलाओं के फॉर्म और KYC अपडेट - किसान योजनाएं: किसान सम्मान निधि, फसल बीमा के आवेदन ग्राम पंचायत रावली के सरपंच, सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिविर में सहयोग किया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें योजनाओं के लिए तहसील-कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सब काम गांव में ही हो रहा है। सीएमओ श्रीमती सुनीता खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की हर ग्राम पंचायत में ऐसे शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं, ताकि शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #जनकल्याण_शिविर #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

1 करोड़ 25 लाख से अधिक प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37वीं किश्त की राशि अंतरित 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, बोले- नारी शक्ति के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

निवाड़ी जिले की 79,220 लाड़ली बहनों को मिल रहा लाड़ली बहना योजना का लाभ 
-- 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37वीं किश्त जारी की। सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹1,835 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

निवाड़ी जिले की 79,220 लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 11.70 करोड़ की राशि

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत निवाड़ी जिले की 79,220 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹11,70,18,200 की राशि अंतरित की गई। परियोजना अधिकारी ने बताया कि योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे परिवार के निर्णयों में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाड़ली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री जी के राशि अंतरण राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा और सुना गया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #लाड़ली_बहना_योजना_MP #JansamparkMP #niwari

1 करोड़ 25 लाख से अधिक प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37वीं किश्त की राशि अंतरित सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, बोले- नारी शक्ति के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध निवाड़ी जिले की 79,220 लाड़ली बहनों को मिल रहा लाड़ली बहना योजना का लाभ -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 37वीं किश्त जारी की। सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹1,835 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। इसके अलावा उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। निवाड़ी जिले की 79,220 लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 11.70 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत निवाड़ी जिले की 79,220 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹11,70,18,200 की राशि अंतरित की गई। परियोजना अधिकारी ने बताया कि योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे परिवार के निर्णयों में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाड़ली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री जी के राशि अंतरण राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा और सुना गया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #लाड़ली_बहना_योजना_MP #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

हर उद्यम सशक्त - मध्यप्रदेश समृद्ध प्रदेश सरकार ने वर्ष 2047 तक एक करोड़ पंजीकृत एमएसएमई इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इन इकाइयों के माध्यम से 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री ने नवीन विकसित औद्योगिक क्षेत्र-जेर (पृथ्वीपुर) में औद्योगिक इकाई लगाने हेतु भूखण्ड आवंटन हेतु 'आवंटन पत्र' वितरित किये। -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित "समृद्ध एमएसएमई-विकसित मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की 900 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ₹350 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की, साथ ही समस्त देयताओं का भुगतान एवं विशेष पैकेज के तहत भी इकाइयों को सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री जी ने उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति 2025 एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत भी हितलाभ प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशभर से आए उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कश्यप उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला निवाड़ी में उद्योग लगाने हेतु उद्यमियों को भूखण्ड आवंटन पत्र वितरित किए भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित एमएसएमई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला निवाड़ी में एमएसएमई विभाग द्वारा नवीन विकसित औद्योगिक क्षेत्र-जेर (पृथ्वीपुर) में औद्योगिक इकाई लगाने हेतु 02 उद्यमी श्री सागर जामरा और श्रीमती जयश्री रायकवार को भूखण्ड आवंटन हेतु 'आवंटन पत्र' वितरित किये। डॉ. गुंजन जैन, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग निवाड़ी द्वारा अवगत कराया गया है कि आवंटित भुखण्ड पर श्री सागर जामरा द्वारा 'हॉस्पिटल सामग्री' तथा श्रीमती जयश्री रायकवार द्वारा 'स्टील बर्तन' विनिर्माण इकाई की स्थापना की जावेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी, युवा स्टार्ट-अप संचालक, उद्योग प्रतिनिधि और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of MSME, Madhya Pradesh Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (FICCI) #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #MSME #MSMEIndia #JansamparkMP #niwari - Niwari News