गोवर्धन: फिल्मी स्टाइल में खाद-बीज विक्रेता का अपहरण कर लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, लक्जरी कार और तमंचा बरामद
मथुरा के मगोर्रा में खाद-बीज विक्रेता को फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने न केवल घटना का सफल अनावरण किया, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई लक्जरी कार और अवैध हथियार भी बरामद कर लिए हैं।