इंदौर: कैदियों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर महू उप जेल के डिप्टी जेल अधीक्षक हुए निलंबित
Indore, Indore | Feb 14, 2025 मध्य प्रदेश में महू उप जेल के डिप्टी जेल अधीक्षक मनोज चौरसिया को सस्पेंड कर दिया गया है। बीते कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जेल से जुड़े कुछ वीडियो जमकर वायरल हुए थे, जिनमें एक युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। वहीं मामले में अभी ओर भी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।