इंदौर: मेघदूत गार्डन के पास दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर के बाद दो युवकों ने एक युवती के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Indore, Indore | Feb 14, 2025 इंदौर के विजय नगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर मिलिंद नामक युवक और उसके साथी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह अरविदो अस्पताल से अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी एक मोपेड से उसकी एक्टिवा टकरा गई। इस पर मोपेड सवार युवक और एक अन्य लड़का उसे अपशब्द कहने लगे। इसके बाद कॉलर पकड़कर मारपीट की धक्का दिया। वही दूसरे लड़के ने मुंह पर लात मार दी।