इंदौर: डेटिंग ऐप के जरिए ठगी और लूट की वारदात, युवती ने साथियों के साथ व्यक्ति को लूटा, आरोपी पकड़े गए
Indore, Indore | Feb 14, 2025 इंदौर एरोड्रम थाना पुलिस ने एक युवती और दो युवको को पकड़ा है। युवती ने एक फैक्ट्री इंचार्ज से डेटिंग एप के जरिये दोस्ती की और उसके बाद युवक को मिलने बुलाया। इस दौरान युवती के साथियों ने व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। जिसमें शर्म के कारण युवक ने घटना के दिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन दूसरे दिन हिम्मत जुटाकर वह पुलिस के पास पहुंचे थे।