इंदौर: पटेल नगर के हबलानी परिसर में गंदगी के चलते नगर निगम ने ₹50,000 का चालान काटा, रहवासियों की शिकायत पर कार्रवाई
Indore, Indore | Feb 14, 2025 इंदौर नगर निगम ने पटेल नगर स्थित हबलानी परिसर ट्रस्ट पर 50 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ट्रस्ट द्वारा नगर निगम के चेंबर में आयोजन के बाद निकलने वाली खाने की झूठन को नगर निगम के चेंबर में डालने के कारण की गई है। इस झूठन की वजह से चेंबर चौक हो जाता है, जिससे आसपास के रहवासी परेशान हो रहे थे। जिसमें रहवासियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।