पीरो: पीरो में उचक्के की धुनाई, लॉकेट छीनकर भाग रहा था, ग्रामीणों ने दबोचकर सिखाया सबक
Piro, Bhojpur | Jul 6, 2026 पीरो के पड़ाव मैदान के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक उचक्का लॉकेट काटकर भागने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर कुटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।