Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
kumarbosskanhaiya49
Previous slide
Next slide
जय छठी मैया।
Mokameh, Patna
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
पुल का नाम "नीतीश सेतु" रखे जाने पर खूब बोले चिराग पासवान #NitishSetu #ChiragPaswan #NitishKumar #BiharPolitics #SamratChaudhary #NDA
Mokameh, Patna | Nov 15, 2026
छठी मईया की जय' के नारों से गूंजे मोकामा के घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मोकामा: लोक आस्था के महापर्व 'छठ' के पहले दिन रविवार को अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मोकामा प्रखंड के विभिन्न घाटों पर अद्भुत और भक्तिमय नजारा देखने को मिला। मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के सभी घाटों पर छठी मैया की जय के गूंजते नारों और पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य देकर संतान और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मोकामा के मोर गांव, शिवना गांव, और मोकामा नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके अलावा ऐतिहासिक बाबा तपस्वी स्थान घाट, महादेव स्थान घाट, हाथीदह और पंचमहला घाट समेत क्षेत्र के तमाम प्रमुख घाटों पर हजारों की संख्या में व्रती और उनके परिजन पहुंचे। विधि-विधान और पूरी निष्ठा के साथ महिलाओं और पुरुषों ने कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया। छठ महापर्व को लेकर मोकामा के इन सभी घाटों पर स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा सुरक्षा और रोशनी के बेहतरीन प्रबंध किए गए थे। घाटों की साफ-सफाई और सजावट देखते ही बन रही थी। प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अब सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
Mokameh, Patna | Nov 15, 2026
अभिनेत्री अक्षरा सिंह के आवास पर छठी मैया का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्री अनंत कुमार सिंह। इस दौरान दोनों की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। # #BiharNews #AksharaSingh #AnantSingh #ChhathPuja #BiharPolitics #LatestNews #NewsUpdate
Mokameh, Patna | Nov 15, 2026
अभिनेत्री अक्षरा सिंह के आवास पर छठी मैया का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्री अनंत कुमार सिंह। इस दौरान दोनों की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। # #BiharNews #AksharaSingh #AnantSingh #ChhathPuja #BiharPolitics #LatestNews #NewsUpdate
Mokameh, Patna | Nov 15, 2026
वर्दी के पीछे छिपा एक संवेदनशील दिल... सिमुलतला थानाध्यक्ष Rubi Kumari बनीं मानवता की मिसाल जब खाकी वर्दी में सेवा का जज्बा और दिल में इंसानियत हो, तब पुलिस केवल कानून की रखवाली नहीं करती, बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बना लेती है। सिमुलतला(जमुई)- पुलिस की वर्दी को अक्सर लोग सख्ती, अनुशासन और कानून के पहरेदार के रूप में देखते हैं। लेकिन इसी वर्दी के भीतर एक ऐसा संवेदनशील हृदय भी धड़कता है, जो गरीबों की पीड़ा समझता है, जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करता है और समाज के कमजोर लोगों को सम्मान देना जानता है। इसकी एक खूबसूरत तस्वीर इन दिनों सिमुलतला की थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के कार्यों में देखने को मिल रही है। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर उन्होंने गरीब छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। यह केवल साड़ी बांटने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन माताओं और बहनों के सम्मान और खुशियों में सहभागी बनने की एक छोटी-सी मानवीय पहल थी, जिनके लिए त्योहार की खुशियां आर्थिक कठिनाइयों के कारण कभी-कभी अधूरी रह जाती हैं। लेकिन रूबी कुमारी की संवेदनशीलता केवल छठ पूजा तक सीमित नहीं है। छठ महापर्व से पहले जब वे सिमुलतला रेलवे तालाब का निरीक्षण करने पहुंचीं और वहां गंदगी देखी, तो उन्होंने केवल अधीनस्थ कर्मियों को सफाई का निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं समझी। वे खुद तालाब में उतर गईं और सफाई में जुट गईं। एक थानाध्यक्ष का इस तरह खुद श्रमदान करना लोगों को यह संदेश दे गया कि समाज में बदलाव की शुरुआत आदेश देने से नहीं, बल्कि खुद आगे बढ़कर काम करने से होती है। दीपावली के अवसर पर भी उनका एक अलग मानवीय चेहरा सामने आया। वे आदिवासी बस्ती पहुंचीं, जहां गरीब बच्चों के बीच लेखन सामग्री और मिठाइयां बांटकर उनके साथ दीपावली मनाई। उन बच्चों के लिए शायद वह मिठाई और लेखन सामग्री से कहीं अधिक महत्वपूर्ण था किसी पुलिस अधिकारी का उनके बीच आना, उनसे अपनापन जताना और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करना। इतना ही नहीं, पिछले दिनों जब थाना के एक चौकीदार सेवानिवृत्त हुए, तो रूबी कुमारी ने उन्हें जिस सम्मान और आत्मीयता के साथ शानदार विदाई दी, वह भी सराहनीय रहा। वर्षों तक सेवा देने वाले एक साधारण कर्मचारी को सम्मानपूर्वक विदाई देना यह बताता है कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण इंसान और उसका योगदान है। इन तमाम घटनाओं को जोड़कर देखें तो रूबी कुमारी की एक ऐसी तस्वीर उभरती है, जिसमें खाकी वर्दी के साथ करुणा, संवेदना, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी भी दिखाई देती है। आज जब पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास की दूरी कम करने की जरूरत है, तब ऐसे प्रयास एक नई उम्मीद जगाते हैं। गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना, बच्चों के हाथों में किताब देना, जलस्रोतों की सफाई के लिए खुद आगे आना और एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को सम्मान देना—ये छोटे दिखने वाले काम समाज में बहुत बड़ा संदेश छोड़ जाते हैं। क्योंकि पुलिस की असली ताकत केवल उसकी वर्दी, पद या अधिकार में नहीं होती, बल्कि उस भरोसे में होती है जो आम आदमी उसके व्यवहार से महसूस करता है। रूबी कुमारी के ये प्रयास यही बताते हैं कि वर्दी पहनना एक जिम्मेदारी है, लेकिन उस वर्दी की गरिमा को इंसानियत से ऊंचा उठाना एक विशेष गुण है। सलाम है ऐसी खाकी को, जो अपराधियों के लिए सख्त और गरीबों के लिए संवेदनशील है। कुछ लोग अपने पद से पहचाने जाते हैं, कुछ अपने काम से... और कुछ ऐसे होते हैं, जो अपने इंसानियत भरे व्यवहार से लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना लेते हैं। सिमुलतला की थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के ये मानवीय प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। #RubyKumari #SimultalaPolice #Humanity #BiharPolice #chhath #chhathpooja #chhath #viral #simultala #jamui #Biharpolice #मानवता_की_मिसाल #खाकी_का_सम्मान
Mokameh, Patna | Nov 14, 2026
मोकामा के बरहपुर में बीते दिन हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे का राज खुल गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। बाढ़ SDPO ने बताया कि ये सभी साथ में चोरी करते थे। इसी बीच इन्होंने ताम्बे का तार चुराया था। ताम्बे के तार को बेचकर मिले पैसों के बंटवारे में विवाद हुआ, जिसके बाद यह विवाद ही हत्या का कारण बना।विवाद महज 800 रूपये के लिये थे। कारू बिन्द पिता लाछो बिन्द, गोलू कु पिता दिनेश बिन्द और शिवा पिता जयराम बिन्द तीनों ने मिलकर सोनू को कुएँ के पास बुलाया और वहीं पैसे को लेकर विवाद बढ़ने पर डंडे से मारकर बेहोश कर दिया, यह घटना रजनीश ने देख ली। जिसके बाद बेहोश सोनू और रजनीश के हाथ को शर्ट से बाँधकर कुएँ में डाल दिया और ईंट से मारकर ह/त्या कर दी। यह पूरा कबूलनामा अभियुक्त गोलू का है। #Mokama #Barahpur #Patna #bihar
Mokameh, Patna | Nov 13, 2026
अनंत सिंह के समधिन बोली तिलक में मिलेंगे समधी साहब से मुझे डर नहीं लगता। #AnantSingh
Mokameh, Patna | Nov 13, 2026
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मोकामा के मोदन गाछी वार्ड नंबर 5 में आकाश कुमार के द्वारा छठव्रतियों के बीच कद्दू वितरण किया गया । #Mokama
Mokameh, Patna | Nov 13, 2026