फोन टैपिंग और जान के खतरे का आरोप लगाकर रो पड़े विधायक सुमित हृदयेश
हल्द्वानी के कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि उनके और परिवार के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने 24 अप्रैल 2025 को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया और गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह की चेतावनी दी।