अल्मोड़ा की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम! ताड़िका और सुबाहु का वध, अहिल्या उद्धार ने जीता दर्शकों का दिल।
🎭 कर्नाटक खोला की रामलीला में दिखा भगवान श्रीराम का शौर्य और पराक्रम!
📍 अल्मोड़ा स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला की रामलीला के द्वितीय दिवस ताड़िका वध, सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार का शानदार मंचन किया गया।
✨ दशरथ-विश्वामित्र संवाद, राम-लक्ष्मण का राक्षसों से युद्ध और माता सीता के गौरी पूजन के प्रसंगों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
👏 राम के पात्र में कोमल जोशी, लक्ष्मण के रूप में गायत्री तिवारी और सीता के रूप में वैष्णवी जोशी ने शानदार अभिनय किया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवादों की दर्शकों ने खूब सराहना की।
📲 अल्मोड़ा, कुमाऊं और उत्तराखंड की प्रमुख खबरों के लिए हमारे Facebook पेज Digital Media Network India को फॉलो करें और खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।
#Almora #UttarakhandNews #Ramlila #ShriRam #DigitalMediaNetworkIndia #AlmoraNews #KarnatakaKhola #TadikaVadh #SubahuVadh #AhilyaUddhar #RamLeela2026 #KumaonNews #जयश्रीराम #रामलीला #उत्तराखंड
Almora, Almora | Oct 13, 2026