राजपुर: गौसैसिडिहरा नहर से बरामद युवती का अज्ञात शव की नहीं हो सकी पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Rajpur, Buxar | Jun 27, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र के गौसैसिडिहरा नहर के समीप शुक्रवार को लगभग 24 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में शव दिखाई देने पर इसकी सूचना धनसोई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।